*ब्यूरो चीफ/ दीपक मिश्रा*
*कानपुर* : पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने आईजीआरएस का कार्य थाने जोन स्तर पर देख रहे , अधिकारी व कर्मचारी गणों की पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यलय में मीटिंग ली, व जुलाई माह में पूर्वी जोन के सभी थानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसकी प्रशंसा के लिए डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। व शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के संबंध मे भी अवगत कराया गया।
सभी अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा की गई। यह उनकी निष्ठा और समर्पण का परिणाम है, जिससे पूर्वी जोन के सभी थानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानने और उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया। साथ ही डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर उत्कृष्टता बनाए रखना आवश्यक है। और उन्होंने टीम वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। और कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे सफल परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।और साथ ही कर्मचारियों से अहम बैठक में कहा कि आईजीआरएस कार्य की नियमित समीक्षा और सुधार पर ध्यान देना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर किया जा सके।
सुधारात्मक कदम के लिए बार बार आने वाली शिकायतों की मूल कारणों की पहचान कर उनके समाधान के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाए।