बरेली के थाना फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में खूनी संघर्ष में 3 का मर्डर की गूंज लखनऊ तक
बरेली के थाना फरीदपुर के गांव गोविंदपुरा में बुधवार की शाम चली ताबड़तोड़ गोलियों से 3 लोगों की हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज वारदात फरीदपुर के गांव गोविंदपुर में हुई। यह गांव बदायूं जिले के बॉर्डर पर है यह वारदात को अंजाम देने वाला पूर्व प्रधान सुरेश पाल तोमर अपने साथ हथियारों से लैस 20 साथियों को लेकर आया था।
उसने खेत पर आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी ये पूरा झगड़135 बीघा खेती के विवाद से शुरू हुआ था। थाना फरीदपुर के गांव गोविंदपुर में 1000 बीघा जमीन है, यह पूरी जमीन गंगा जी के खादर इलाके में है। जहां पंजाब के किसान अपने परिवार के साथ रहते और खेती करते हैं। यह जमीन एक हजार बीघा बताई जा रही है, लेकिन आस-पास के दबंग भी 135 बीघा जमीन पर अपना दावा करते हैं।सरदार के झाले पर बुधवार देर शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। फायरिंग में सरदार परमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा मरने वाला किसान आरोपी सुरेशपाल तोमर गुट का बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार 135 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई हुई है। यह फसल देवेंद्र सिंह पक्ष ने बोई थी, जबकि ईंख और जमीन पर दावा पूर्व प्रधान सुरेशपाल तोमर कर रहा था। 3 महीने से दोनों पक्ष ईख काटने को लेकर झगड़ रहे थे। इसमें कुछ जमीन बिना कागजी रिकार्ड की बताई जा रही है।पूर्व प्रधान अपने लोगों के साथ गन्ना काटने पहुंचा था और पहुंचते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी है
बरेली पुलिस के अलावा बदायूं जिले की दातागंज की कटरी से होकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आंवला सर्किल के कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। CO फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि मरने वाले 2 पंजाब के मूल निवासी थे। पूर्व प्रधान सुरेशपाल और उसके समर्थकों पर हत्या का आरोप है।सुरेशपाल रायपुर हंस गांव का पूर्व प्रधान है। शाम को पूर्व प्रधान 18-20 हथियार धारी आदमी लेकर पहुंचा और धमकी दी कि ईंख हम काटेंगे। जहां परमिंद्र सिंह पक्ष ने विरोध किया। जिसके बाद सुरेश और उसके साथियों ने राइफल से ताबड़तोड़ गाेली चला दी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। दूसरे पक्ष ने भी बचाव में फायरिंग की। करीब आधा घंटे तक फायरिंग करते रहे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। फरीदपुर के गांव गोविंदपुरा में हुए ट्रिपल मर्डर की सूचना से बरेली बदायूं में हड़कंप मचा दिया इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची तुरंत ही बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा, आईजी बरेली डॉ राकेश कुमार और डीआईजी अखिलेश चौरसिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। बरेली डीएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि अभी तक की जांच में आया है, सुरेशपाल तोमर अपने साथ 18-20 आदमी लेकर पहुंचा था और फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। ईंख काटने को लेकर यह विवाद हुआ। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
एडीजी के निर्देश पर तत्काल एक टीम ने उझानी में सुरेश के घर दबिश दी। हालांकि सुरेश घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की टीम ने उझानी व बदायूं के कई अस्पतालों में सुरेश की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस सभी आरोपियों को तलाश कर रही है