भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सूरजपुर ग्रेटर नोएडा मे पथ संचलन का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में नोएडा विभाग प्रचारक कृष्ण जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय नव वर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहां , इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण प्रारंभ किया था।
इसी दिन भगवान श्री राम और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था इसी दिन महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई।
संत झूलेलाल जी का जन्म दिवस और सिखों के द्वितीय गुरु अंगद देव जी का जन्म दिवस मनाया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राम हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां, कि R.S.S को समझना और जानना है।
तो डॉक्टर केशव राम हेडगेवार जी के जीवन के बारे में पढ़ना पड़ेगा। उन्होंने देशवासियों से एकता और सद्भावना की अपील करते हुए कहा, कि अलग-अलग जातियों, भाषाओं, पंथ और दलों के होने के बावजूद हम सब एक हैं। क्योंकि हम सभी की जगत जननी भी एक है।
आज के इस भव्य पथ संचलन कार्यक्रम में संघ कार्यवाह सूरजपुर,नगर संचालक सूरजपुर, व्यवस्था प्रमुख, प्रचार प्रमुख,संघ के विभिन्न पदाधिकारी, स्वयंसेवक डॉ.राजीव किशोर, कृष्ण जी,डॉ. विनोद , राम सागर जी, राकेश जी,विनोद जी, दीपक जी, मनमोहन जी सहित लगभग सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
पथ संचलन के दौरान सूरजपुर ग्रेटर नोएडा देश भक्ति, राष्ट्रभक्ति, समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के नारों से गूंज उठा। सूरजपुर के लोगों ने जगह-जगह फूलों से स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।।