जब हम अंग्रेजी के किसी भी शब्द के बारे में उलझन में हैं, तो हम पहली बार ऑक्सफोर्ड शब्दकोश को याद करते हैं। ऑक्सफोर्ड शब्दकोश हमारे जीवन का हिस्सा बन गया। 1 फरवरी, 1884 को, यह शब्दकोश पहली बार प्रकाशित हुआ था। यह 1857 के बाद से ऐसा करने की शुरुआत थी।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को तैयार करने में हजारों लोगों का योगदान रहा, लेकिन सर जेम्स ऑगस्टस हेनरी मरे और डॉ. विलियम चेस्टर माइनर इनमें सबसे प्रमुख रहे हैं। हेनरी मरे जहां डिक्शनरी के लेखक थे, वहीं अमेरिकी सर्जन डॉ. विलियम चेस्टर माइनर ने अकेले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को 10,000 से ज्यादा शब्द दिए।
उस समय लंदन के फिलोलॉजिकल सोसाइटी के लोगों ने व्यवस्थित रूप से इंग्लिश की डिक्शनरी तैयार करने पर विचार किया था। इसमें 11वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी में प्रचलित एंग्लो-सेक्सन शब्दों को शामिल किया गया। उस वक्त इसे 4 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसमें 6,400 ज्यादा शब्द शामिल किए गए थे।
पूरी तरह से 1928 में तैयार किया गया
पब्लिश होने के 40 साल बाद डिक्शनरी को 1928 में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। इस डिक्शनरी में 4 लाख से ज्यादा शब्द शामिल किए गए और इसे 10 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसका शीर्षक था- अ न्यू इंग्लिश डिक्शनरी ऑन हिस्टोरिकल प्रिंसिपल्स (A NEW ENGLISH DICTIONARY ON HISTORICAL PRINCIPLES)। तब से हर साल ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हर भाषा के शब्दों को शामिल किया जाता है।
20 वॉल्यूम डिक्शनरी
इस तरह ये डिक्शनरी हर साल अपडेट की जाती है। 1984 में डिक्शनरी का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन लाने पर विचार किया गया। इसके लिए 120 लोगों ने डिक्शनरी के शब्द टाइप किए। 50 प्रूफ रीडर रखे गए। 2000 से डिक्शनरी का ऑनलाइन वर्जन एक्टिव है।
वर्तमान में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 20 वॉल्यूम मौजूद हैं। इसमें 60 मिलियन (6 करोड़) शब्द मौजूद हैं। इसका वजन 62 किलो से ज्यादा है। ऐसा कहा जाता है कि अगर डिक्शनरी में शामिल सभी शब्दों को टाइप करें तो 120 साल से ज्यादा का समय लग सकता है।
भारत में 1 फरवरी को महत्वपूर्ण घटनाएं निम्नानुसार हैं:
1785: वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया। बैठक के बाद बंगाल के गवर्नर जनरल पद से इस्तीफा दिया।
1827: बंगाल क्लब ऑफ कलकत्ता की स्थापना हुई।
1835: ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।
1855: ईस्ट इंडिया रेलवे का ऑफिशियल उद्घाटन किया गया।
1881: दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन की स्थापना हुई।
1884: डाक बीमा योजना की शुरुआत हुई थी।
1949: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया।
2003: अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया से पृथ्वी पर लौटते वक्त क्रैश हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
2004: हज यात्रा में भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल हुए।
2009: भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता।